उपखंड अधिकारी ने किया ओचक निरिक्षण, लापरवाही पर थमा दिए नोटीस

  बांसवाड़ा/राजस्थान।। राजस्थान में बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ उपखंड अधिकारी चंद्रशेखर भंडारी ने अचानक दो सरकारी विद्यालयों सहित एक पंचायत व एक उप स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया, जिसमे कमीया पाई जाने पर जिम्मेदारों को नोटीस जारी किया गया।
 
  बतादे की कुशलगढ़ उपखंड अधिकारी चंद्रशेखर भंडारी ने सर्व प्रथम बडवास छोटी व बडवास बडी के विद्यालयों का  पर अकस्मात निरिक्षण किया जहा भंडारी द्वारा उपस्थित रजिस्टर, मिड ड़े मील व पोषाक वितरण की जांच की गई, साथ ही मौके पर कक्षा कक्ष में जाकर छात्र व छात्राओं से फीट बेक लिया गया। 

  वही उपखंड अधिकारी द्वारा की गई जांच में राजकिय उच्च माध्यमिक विद्यालय बडवास छोटी में अनुकूल वातावरण सही नहीं पाया गया, वहीं कक्षा बारहवीं के छात्र को पुछे गए प्रश्न पर वह संतोषप्रद जवाब नही दे पाए इस पर उनके द्वारा खेद प्रकट किया गया। मौके पर भंडारी ने संस्था प्रधान को स्थियों में सुधार लाने के निर्देश दिए गए। 
  वहीं बडवास छोटी में भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र बंद मिला जिस पर भंडारी ने ग्राम विकास अधिकारी को नोटिस थमाया गया। वही उप स्वास्थ्य केंद्र पर ओपीडी व अन्य योजनाओं की जानकारी ली गई तो वह गई जानकारी से असंतुष्ट होने पर उनके द्वारा सभी को नोटिस जारी किए गए और निकट भविष्य में कोताही नहीं बरतने के सख्त निर्देश दिए गए। 

Post a Comment

Previous Post Next Post