स्वामी नित्यानंद ने बसाया कैलाशा नाम से एक हिन्दू देश

0
  नई दिल्ली।। दक्षिण अमेरिका के नो मेन्स लैंड पर स्वामी नित्यानंद द्वारा "कैलाशा" नाम से एक हिन्दू देश बसाया गया है। हालाँकि इस देश को UNO से मान्यता नहीं मिली है, लेकिन UNO के विशेष अधिवेशन में विजयप्रिया ने खुद को कैलाशा देश का प्रतिनिधि बताया और कहा कि भारत सरकार नित्यानंद को परेशान कर रही है।
नित्यानंद के इस देश के नागरिक कौन है?
  सभी हिन्दू इस देश के नागरिक हैं। जहाँ भी कोई हिन्दू होगा उसे अपने आप इस देश के नागरिक के रूप में मान्यता मिल जाएगी। 
  फिलहाल दावा किया गया है कि करीब 2 करोड़ प्रवासी हिन्दू (अधिकतर प्रवासी, यहां हिन्दू का अर्थ है जो भी सनातन धर्म मे आस्था रखता है चाहे वह किसी भी देश का क्यों न हो) इस देश के पंजीकृत नागरिक हैं।
  करीब सौ से अधिक देश मे कैलाशा देश के प्रतिनिधि कार्य कर रहें हैं और दबाव बना रहे हैं कि UNO इस देश को मान्यता दे। गौरतलब है कि नित्यानंद पर शोषण का आरोप लगा है। नित्यानंद ने इसे ईसाई मिशनरियों का जाल कहा था। 
  नित्यानंद को एक बार जमानत मिल गयी थी लेकिन बाद में फिर जमानत रद्द कर दी गयी तो देश छोड़कर जाना पड़ा। नित्यानंद के खिलाफ हॉटस्टार पर रोज शो चलाये जाते हैं जिसमें विदेशी महिलाएं एक्ट करती हैं।
  नित्यानंद द्वारा इतना बड़ा नेटवर्क खड़ा करना और एक बडे भूभाग पर एक नया देश बसा देना आश्चर्यजनक है। आरोपों प्रत्यारोपों से इतर देखा जाय तो यह मामूली बात नहीं है। हालांकि UNO द्वारा गैर मान्यता प्राप्त कई देश हैं पर भारत के किसी नागरिक द्वारा बसाया गया यह पहला देश है।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top