असम के नव नियुक्त राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया का भव्य स्वागत

  बांसड़ा/उदयपुर।। असम के राज्यपाल महामहिम गुलाबचंद कटारिया के राज्यपाल पद की शपथ लेने के बाद प्रथम बार उदयपुर एयरपोर्ट पहुंचने पर बीजेपी पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं आम लोगो द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
  इस अवसर पर भाजपा देहात जिला उपाध्यक्ष प्रकाश जैन, जिला मंत्री भंवरलाल भट्ट, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मीलाल मेनारिया, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य धनराज अहीर, प्रधान देवीलाल नंगारची, पूर्व मंडल अध्यक्ष दुर्गेश मेनारिया, भींडर पंचायत समिति सदस्य भरतकुमार व्यास सहित बांसड़ा के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post