भाजपा ओर कांग्रेस को छोड़कर कई कार्यकर्ता बीटीपी मे हुए सम्मिलित

0
  बांसवाड़ा/राजस्थान।। भारतीय ट्रायबल पार्टी की एक बैठक छोटी सरवा मंडल के गोपालपुर पंचायत में पंचायत कार्यकारिणी के विस्तार को लेकर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता देवचंद मावी, मुख्य अतिथि विजय भाई मईडा, विशिष्ट अतिथि मानसिंह डामोर रहे। 
btp new party
 बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विजयभाई मईडा ने कहा की आगामी विधानसभा चुनाव 2023 को देखते हुए भारतीय ट्राइबल पार्टी के संगठन को मजबूत बनाया जायेगा तथा वार्ड तक की कार्यकारिणी का गठन किया गया। 
btp st party
  उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस दोनों मिलकर आदिवासियों के साथ अन्याय, अत्याचार और शोषण कर रहे हैं, उनके संवैधानिक अधिकारों को आज तक लागू नहीं किया। मईडा ने बीटीपी को मजबूत करने का आह्वान किया।
btp
 इस अवसर पर गोपालपुरा पंचायत से भाजपा ओर कांग्रेस को छोड़कर कई कार्यकर्ताओं ने बीटीपी की सदस्यता ली जिसमें देवीलाल निनामा, राजु निनामा, लालू निनामा, थावरा भाई, सुनील अड आदि सैकड़ों कार्यकर्ता सहमति से बीटीपी में सम्मिलित हो गये। 
btp party
  बैठक मे बीटीटीएस जिला अध्यक्ष नारायण निनामा, राजु डोडियार, सज्जनगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष मानसिंह डामोर, बादर भाई, ललीत, राकेश, हुरजी, बदीयाभाई, प्रभु लाल आदि ने अपने विचार रखे तथा संचालन मंडल अध्यक्ष जगदीश डिंडोर ने किया।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top