राखी सावंत हुई गिरफ्तारी, शर्लिन चोपड़ा का आपत्तिजनक वीडियो किया था वायरल

मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार
  मुंबई/महाराष्ट्र।। बॉलीवुड अभिनेत्री राखी सावंत की मुश्किलें खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। अब राखी को एक और झटका लगा है। दरअसल अब राखी गिरफ्तार हो चुकी हैं। आज यानी 19 जनवरी को अंबोली पुलिस ने राखी सावंत को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा यह राखी के खिलाफ यह एक्शन अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा की शिकायत के बाद लिया गया है। कुछ समय बाद पुलिस राखी सावंत को अंधेरी कोर्ट में पेश करेगी।
Rakhi Sawant on Sharlyn Shopra
  दरअसल, राखी सावंत पर आरोप है कि उन्होंने कुछ समय पहले अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा का आपत्तिजनक वीडियो और तस्वीरें वायरल कर दी थीं। इसके बाद शर्लिन ने पुलिस में बीते साल राखी सावंत के खिलाफ केस दर्ज करवाया थी। अब इसी मामले में शर्लिन की शिकायत के बाद आज अंबोली पुलिस ने राखी को गिरफ्तार कर लिया है।
  राखी सावंत की गिरफ्तारी की खबर की पुष्टि खुद शर्लिन चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर की है। राखी की गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए शर्लिन ने ट्वीट किया, ‘ब्रेकिंग न्यूज… अंबोली पुलिस ने प्राथमिकी 883/2022 के संबंध में राखी सावंत को गिरफ्तार किया है। कल राखी सावंत के एबीए 1870/2022 को मुंबई सत्र अदालत ने खारिज कर दिया था।’
  दरअसल, अभिनेत्री राखी सावंत लगातार अपनी शादी और मां की बीमारी को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इन दिनों राखी सावंत बेहद ही मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। पहले आदिल खान ने शादी से इनकार किया था। हालांकि, बाद में उन्होंने शादी की बात कबूल कर ली। फिर, बीमारी के कारण राखी की मां की हालत नाजुक हो गई। इसके बाद राखी सावंत ने प्रेग्नेंसी को लेकर खूब सुर्खियां बटोरीं। अब वह अपनी गिरफ्तारी को लेकर चर्चा में आ गई हैं। 

Post a Comment

Previous Post Next Post