खाबिया बने ब्लॉक अध्यक्ष, कटारा ने किया पुरजोर विरोध

0 News Today - News Today | Digital News Broadcasting | Today Group | Breaking Headline News | Top Latest News
खाबिया बने कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष, कटारा ने किया कटाक्ष 
युवाओं और योग्य व्यक्ति को कभी आगे नहीं आने देते
  बांसवाड़ा/राजस्थान।। हाल ही राजस्थान में कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश में ब्लाक अध्यक्षों की नियुक्ति की है जिसमे राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ ब्लाक में कांग्रेस के दिग्गज नेता व कुशलगढ़ नगरपालिका में नेता प्रतिपक्ष रजनीकांत खाबया को दुसरी बार ब्लाक अध्यक्ष पद पर जैसे ही नियुक्ति की खाबिया को बधाई देने वालो का हुजूम उमड़ पड़ा, वही कांग्रेस पार्टी में खाबिया की नियुक्ति को लेकर अब कटाक्ष होने लगा है।  
  कांग्रेस के जाने माने पुर्व प्रवक्ता रहे पीएचडी से सम्मानित कांग्रेस के डॉक्टर प्रविण कुमार कटारा ने खाबिया के ब्लॉक अध्यक्ष पर पर की नियुक्ति पर कटाक्ष करते हुए सोशल मिडिया पर सोनीया गांधी, राहुल गांधी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत,सचीन पायलेट, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस, इन्डियन नेशनल कांग्रेस, केबीनेट मंत्री महेंद्रजित सिंह मालविया, कुशलगढ़ विधायक श्रीमती रमीला हुरतिंग खडीया को लिखे पत्र में डाक्टर प्रविण कटारा ने कटाक्ष करते हुए सोशल मिडिया पर अपनी भड़ास निकाली। 
  उन्होंने सोशल मिडिया पर एक पोस्ट के मार्फत बताया कि कुशलगढ़ ब्लाक कांग्रेस कमेटी में रजनीकांत खाब्या को ब्लाक अध्यक्ष बनाया गया मैं उनका पुरजोर विरोध करता हूं। कुशलगढ़ में योग्य व्यक्ति और कोई नहीं मिला क्या जो व्यक्ति इतने पद पहले से ही ले कर बैठे हैं उनकी ही दोबारा ताजपोशी कर दी गई। ये कभी युवाओं और योग्य व्यक्ति को कभी आगे नहीं आने देते हैं।
 डॉ. प्रवीण कुमार कटारा निर्वतमान प्रवक्ता ब्लाक कांग्रेस कमेटी ने अपनी पोस्ट में लिखा योग्य और युवा व्यक्तियों को कब मौका मिलेगा? बिल्कुल गलत है यह तो। युवाओं को मौका कब मिलेगा?
 अब देखना यह होगा कि अब कांग्रेस पार्टी कटारा के कटाक्ष पर क्या कहती हे, यह तों वक्त ही बताएगा मैं हमेशा सच्ची बात बोलता हूं। मैं कांग्रेस का सिपाही हूं और हमेशा रहूंगा कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद। 

Post a Comment

0 Comments

About Us

IceFlex Template is a theme that is designed to give your website a more professional appearance. Templateiki Developers may use a variety of features that are meant to be user-friendly. To make it more pleasant, choose simple and beautiful themes.