जगह-जगह हुआ स्वागत और अभिनंदन
बांसवाड़ा/राजस्थान।। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए भारतीय जनता पार्टी, जिला बांसवाड़ा द्वारा आयोजित तिरंगा अभियान यात्रा का आरंभ बांसवाड़ा शहर के कुशलबाग मैदान के निकट स्थित पुराने भाजपा कार्यालय से हुआ।
तिरंगा यात्रा से पहले मंच पर उपस्थित पूर्व सैनिकों का सम्मान किया गया, जिनमें विनोद चौबे, हेमंत भोई, गजराज डामोर, रामनारायण बरजोड़, बखत राज गरासिया, रूपलाल ताबियार, सोहन डामोर, धीरजमल वडेरा आदि शामिल थे। इनका स्वागत शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने किया, जिनमें नवनीत शुक्ला, नारायण सोलंकी, दक्षा उपाध्याय, मोहन पंड्या, गोमतीशंकर पंड्या, शरद त्रिवेदी, कन्हैयालाल वर्मा, कमल प्रकाश शर्मा, ग्यारसीलाल ठाकुर, लाल बोरा, मुकुल दीक्षित, देवीलाल डामोर, मंगल माली, श्रवण सिंह आदि शामिल थे। कार्यक्रम का संचालन कवि सतीश आचार्य ने किया।
बैंड की राष्ट्रभक्ति की धुन पर तिरंगा यात्रा निकाली गई, जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क में स्थित शहीद स्मारक पर समाप्त हुई।
पूर्व मंत्री भवानी जोशी का स्वागत: पूर्व राज्य मंत्री, जो कई दिनों से स्वास्थ्य लाभ ले रहे थे, तिरंगा यात्रा के आयोजन में शामिल होने से खुद को रोक नहीं सके। लगभग डेढ़ महीने बाद, वह गांधी मूर्ति पर पहुंचकर प्रतिभागियों का पुष्प वर्षा के साथ स्वागत करते नजर आए। उनके साथ पूर्व जिला अध्यक्ष ओम पालीवाल और जिला मंत्री सुनील दोसी भी उपस्थित थे।