बांसवाड़ा/राजस्थान।। राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ उपखंड क्षेत्र के आमलीपाडा और घरतारा में आकाशीय बिजली गिरने से खेत में काम कर रहे दो किसानों की जान चली गई। जानकारी के अनुसार, शनिवार को सुबह 5:30 बजे टीमेडा के आमलीपाडा में 26 वर्षीय राजेश्वरी, जो अमित डामौर की पत्नी थीं, और 45 वर्षीय वेस्ता, जो घरतारा के लिमजी के पुत्र थे, की मौत हो गई। इस घटना में दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं।
जानकारी मुताबिक 13 जून 2025 को तहसील कुशलगढ़ के पटवार मंडल काकनवानी के राजस्व ग्राम घरतारा में एक दुखद प्राकृतिक आपदा के रूप में आकाशीय बिजली गिरने की घटना हुई।
इस घटना में ग्राम निवासी श्री वेस्ता, पुत्र लिमजी, आकाशीय बिजली की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई। इस घटना में उनकी पत्नी, श्रीमती मगा, भी आकाशीय बिजली से गंभीर रूप से घायल हुईं और उनका इलाज वर्तमान में अस्पताल में चल रहा है।
आकाशीय बिजली गिरने की घटना में मृतक वेस्ता, जो लिमजी का पुत्र था, और घायल मगा, जो वेस्ता की पत्नी है, के बारे में अस्पताल में चिकित्सकीय स्थिति की जानकारी प्राप्त करने के लिए भू-अभिलेख निरीक्षक पंकज यादव और पटवारी भरत सिंगाड़ मौके पर पहुंचे। उन्होंने संबंधित चिकित्सकों और अस्पताल प्रशासन के साथ समुचित समन्वय स्थापित किया।
वही इस प्रकरण की सूचना उच्चाधिकारियों और आपदा प्रबंधन विभाग को भेज दी गई है। नियमानुसार राहत और मुआवजा प्रदान करने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।
Tags
Kushalgarh

