1 टॉयलेट में 2 सीट, खर्चा 10 लाख का

0
 बस्ती/उत्तर प्रदेश।। दुनियाभर से बेवकूफी भरे कामों की ऐसी ऐसी तस्वीरें सामने आती है कि हर कोई सोचने पर मज़बूर हो जाता है। जी हां एक गजब का विकास देखने को मिला है, इस विकास के तहत 1 टॉयलेट में 2 सीट लगाकर खर्चा 10 लाख का बता दिया गया है। अब हर कोई इसे देखकर कहने लगा है कि अधिकारी बताएंगे कैसे हुआ ये कमाल? 
  खबर उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से आ रही है। जहां के कारीगरों ने ऐसा शौचालय बनाया कि आप देखकर दंग रह जाएंगे। इस टॉयलेट की तस्वीर देख सोशल मीडिया पर लोग खूब हंस रहे हैं। 
toilet
क्या है पूरा मामला?
 उत्तर प्रदेश में बस्ती जिले के गौरा धुंधा गांव में कारीगरों ने ऐसा शौचालय बनाया, जिसे शायद ही कोई इस्तेमाल करना चाहेगा। कारीगरों ने एक ही शौचालय में दो सीट लगाई है, आश्चर्य की बात यह है कि उनके बीच कोई दीवार भी नहीं है। शौचालय बनने के कुछ देर बाद ही उसकी सीट टाइल्स से अलग हो गई। वही इस अजीबोगरीब शौचालय का दरवाजा भी गायब है। इसके निर्माण की लागत सुनकर सभी आपके होश उड़ जाऐगे। इसे बनाने में 10 लाख रुपए खर्च किए गए हैं। 
क्या कहा जिला प्रशासन ने
  बिना दरवाजे के इस सार्वजनिक शौचालय का निर्माण करने वाले अधिकारियों से जिला प्रशासन ने जवाब मांगा है। जिला पंचायत राज अधिकारी नम्रता शरण ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। वहीं जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने कहा कि इस मामले में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top