काम नहीं करने वालों नेताओं की चुनाव में रगड़ाई हो, चाहे कटारिया क्यों ना हो

0
5 साल संघर्ष कर जिसने गहलोत को सत्ता दी, आज मुख्यमंत्री उसको ही गद्दार कह रहा है: कटारिया 
जन आक्रोश यात्रा के समापन पर पहुंचे प्रतिपक्ष नेता 
कटारिया बोले- जब गद्दार है तो एक कुर्सी पर राहुल के अगल-बगल कैसे बैठे हो
  बांसवाड़ा/राजस्थान।। जिले के बागीदौरा विधानसभा के गांगड़तलाई में भाजपा की जनआक्रोश यात्रा का समापन समारोह हुआ। जिसमें विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और भाजपा के वरिष्ठ नेता गुलाबचंद कटारिया भी पहुंचे। कटारिया ने सभा को संबोधित करते हुए गहलोत-पायलट की गुटबाजी पर जमकर प्रहार किया। 
Gulab Chand Katariya

Gulabchand Katariya
  कटारिया ने कहा कि एक मुख्यमंत्री अपने उप मुख्यमंत्री गद्दार कह रहा है। पिछली सरकार में मैं था तो कांग्रेस वाले सामने बैठते थे। उस समय कांग्रेस में 21 नमूने बचे थे। उस 21 से 96 लाने में कांग्रेस में पायलट का भी बहुत बड़ा योगदान है दोस्तों, पायलट ने राजस्थान के हर इलाके में घूमा, बांसवाड़ा में भी कई बार आया होगा। उसने अपनी मरी हुई पार्टी को जिंदा करने की पूरी कोशिश की। मैं गहलोत साहब को एक ने चार दिनों से दावत दे रहा हूं। जब पिछली गहलोत प्रतिपक्ष में बैठते थे, उस समय आपने कभी विधानसभा में राजस्थान की जनता की पीड़ा के दो शब्दों ही दर्ज करवाए हो तो कोई मुझे कागज निकालकर बता दो। बिलकुल मौन बैठा रहता था। पायलट ने 5 साल संघर्ष करके जिसने आपको सरकार दे दी, आज आप उसको गद्दार कह रहे हो जब गद्दार है तो एक कुर्सी पर रोहनवाड़ी, भाजपा की सभा में कटारिया को सुनने पहुंचे लोग।
    
   दोनों कैसे बैठे हो, क्या चाट रहे हो। क्या मजाक हो रहा है। कटारिया ने कहा कि आपने देखा होगा की राहुल गांधी की यात्रा में राहुल के एक इधर बैठा है एक दूसरी साइड में बैठा है। मंच पर बहुत अच्छा चल रहा है। मतलब गद्दार भी चलेगा। या तो तू उतरकर चला जा या फिर उसको उतार सरकार में एक मंत्री, दूसरे मंत्री को कह रहा है की लूट हो रही है, एक मंत्री, दूसरे मंत्री पर आरोप लगा रहा है, क्या सरकार है या मजाक है। इसलिए कोई अधिकारी किसी की बात भी नहीं मान रहा, सब लूटने में लगे हुए हैं। जब राज कमजोर होता है न तो अधिकारियों के मजे हो जाते हैं। कटारिया ने कहा पेपर लीक हो रहे हैं। रोहनवाड़ी भाजपा की सभा को संबोधित करते गुलाबचंद कटारिया जनता। काम नहीं करने वालों नेताओं की चुनाव में रगड़ाई हो, चाहे कटारिया क्यों ना हो।
  प्रतिपक्ष नेता गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि नेता चुनाव जीतने के बाद अपने आप को पता नहीं क्या समझने लग जाते हैं। जनता के बीच आते तक नहीं हैं। ऐसे नेताओं की जनता को चुनाव में रगड़ाई कर देनी चाहिए, जिसमें चाहे क्यों नहीं वह गुलाबचंद कटारिया ही क्यों नहीं हो। कटारिया ने कहा कि भ्रष्टाचार खत्म करना हो तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सिखो, जिसके 8 साल से सरकार चल रही है, एक मंत्री पर दाग नहीं लगा है। अगर कांग्रेस का पलड़ा उठाएं तो अंदर से काला ही काला नजर आएगा। जन आक्रोश रैली का समापन जन सभा में जनजाति मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य पूर्व प्रधान जिला परिषद आदि उपस्थित थे।  

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top