वन पाल ने किया अजगर को रेस्क्यु, नील गाय की बचाई जान

0
 बांसवाड़ा/राजस्थान।। 26 जनवरी पर जहा एक ओर पुरा भारत 74वां गणतंत्र दिवस बड़े हर्षोल्लास से मना रहा था, वही राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ वन खंड में कुशलगढ़ नाके के कालाखेत गांव में कालु पुत्र लक्ष्मण गरासिया के कुएं के पास एक महिला को अजगर दिखाईं दिया।
 
 अचानक विशालकाय अजगर को सामने पाकर मानो महिला के होश उड़ गए, वही महिला ने हिम्मत जुटा कर परिजनों को इसकी तुरंत सूचना दी। 
Python Rescue
  जब सूचना क्षेत्रीय वन अधिकारी गिरीश कुमार लबाना तक पहुंची तो क्षेत्रीय वन अधिकारी गिरीश कुमार लबाना ने रामगढ़ वन नाके पर पदस्थ वन पाल अंसार मोहम्मद को अजगर को रेस्क्यु करने मौके पर भेजा। 
Python rescue
अजगर का वजन 35 किलो लम्बाई 12 फीट थी 
  अंसार मोहम्मद ने बताया कि अजगर का वजन 35 किलो लम्बाई 12 फीट  के लगभग थी। वही अंसार मोहम्मद ने अजगर को रेस्क्यु कर भेसाजरा के जंगल में सही सलामत छोड़ा। 
Neel Gay rescue
Neel Gay rescue
  वहीं कोटड़ा वन नाके के वडला की रेल गांव में वालु मईडा के कुएं में अचानक एक नील गाय गीर गई। गाय की जान बचाने के लिए अंसार मोहम्मद के अलावा वन पाल करणसिंह, वन पाल दिनेश, सहायक वन पाल धुलाराम, पारसिंह मोहकमपुरा, होमगार्ड किशो र कुमार, सज्जन सिंह, महेश चंद्र, सीताराम आदी मोके पर मौजूद थे। 

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top