किन्नरों ने नशीला बिस्किट खिलाकर युवक का प्राइवेट पार्ट काटा

0
  बदायूं/उत्तर प्रदेश।। उत्तर प्रदेश के बदायूं से किन्नरों का एक हैरतंगेज़ कारनामा सामने आया है। यहां किन्नरों ने एक युवक का प्राइवेट पार्ट काटकर कब्रिस्तान में फेंक दिया और बेहोशी की हालत में युवक को वहीं पर छोड़कर भाग गए। वही युवक चार दिन तक लहूलुहान हालत में पड़ा रहा। रविवार की सुबह युवक घायल अवस्था में पड़ा मिला। 4 दिन बाद परिजनों ने खोजते हुए युवक को पाया तो उसे अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद उसे थाने लेकर गए। 
Transander cut praivet part
  जानकारी के अनुसार युवक शनिवार शाम शहर से लौट रहा था। रास्ते में मिले किन्नरों ने उसे नशीला बिस्किट खिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद प्राइवेट पार्ट काटकर युवक को कब्रिस्तान में फेंक दिया। परिवार वालों के मुताबिक वह कार्यक्रमों में नृत्य करने का काम करता है। कई किन्नर भी उसके संपर्क में है। वह इस समय शहर में मीरासराय स्थित अपनी ननिहाल में रह रहा था। युवक शहर से अपने घर लौट रहा था, तभी रास्ते में कार सवार किन्नर मिले। बताया गया है कि किन्नर युवक के परिचित थे। उन्होंने युवक को कार में बैठा लिया।
  दरअसल, पूरा मामला उसहैत थाना क्षेत्र का है। मामले में युवक का कहना है कि वह शहर से लौट रहा था, रास्ते में किन्नर उसे पकड़कर ले गए और उसे नशीला बिस्कुट खिलाया, जिससे वह बेहोश हो गया। परिवार वालों ने पुलिस को तहरीर दी है, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। 

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top