कार्यकर्ता मेवाड़ में कांग्रेस को मजबूत बनाने का दम रखते हैं - जाट

  उदयपुर/राजस्थान।। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी सुखविंदरसिंह एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का उदयपुर संभाग के कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से 29 मार्च बुधवार को संवाद कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसकी तैयारियों को लेकर उदयपुर प्रभारी रामलाल जाट ने आज पंचवटी स्थित कांग्रेस कार्यालय पर बैठक ली। 
  बैठक को संबोधित करते हुए जाट ने कहा कि मेवाड़ का इतिहास रहा है, जिसने राजस्थान को नेतृत्व दिया। आज हम थोड़े कमजोर जरूर हुए हैं लेकिन कार्यकर्ता मेवाड़ में कांग्रेस को मजबूत बनाने का दम रखते हैं। राहुल गांधी है जो देश के मुद्दे और भाजपा की लूट को बेनकाब, लोकतंत्र की रक्षा के के लिए लड़ रहे हैं। यही भाजपा को ना गवार गुजर रहा है। कार्यकर्ता की शिकायत है तो उन्हें दूर किया जाएगा।
  कांग्रेस प्रवक्ता फिरोज अहमद शेख ने बताया कि इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ गिरिजा व्यास, पंकज कुमार शर्मा, त्रिलोक पुरबिया, जगदीश राज श्रीमाली, अजय सिंह, सोमेश्वर मीणा, सुधीर जोशी, सीमा पंचोली, चंदा सुहल्का, पूरण मेनारिया, अरुण टाक, अजय पोरवाल, गिरीश भारती, हिदायतुल्लाह, संतोष प्रजापत, राजेश दया, अमित पालीवाल, विनोद जैन, मनीष शर्मा सहित कई कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post