बजरंग सेना मेवाड़ की ओर से किया गया झंडा रोहण कार्यक्रम

 उदयपुर/राजस्थान।। स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर बजरंग सेना मेवाड़ की ओर से संभागीय कार्यालय टाउन हॉल पर बजरंग सेना प्रमुख कमलेंद्र सिंह पंवार एवं समाजसेवी डॉक्टर ओ. पी. महात्मा ने झंडा रोहण कर उद्बोधन दिया। 
 इस शुभ अवसर पर महानगर अध्यक्ष बसंती देवी वैष्णव के नेतृत्व में अनु सिकलीगर, कुसुम सुहालका ने व्यायाम शाला का प्रदर्शन किया। वही इस अवसर पर एडवोकेट निर्मल पंडित, दिव्य कुमार चंदेल, मदन चौधरी, नाथू लाल सेन, जितेंद्र जैन, ऋषभ सिंह गहलोत, वीणा राजगुरु, गोपाल सिंह सिसोदिया, वीरेंद्र नाथ, भरत कुमावत, विजय सिंह कच्छावा, नारायण लाल वैष्णव, किशन मेघवाल, कला साहू, खुदीराम गंगवाल आदि प्रमुख उपस्थित थे। 

Post a Comment

Previous Post Next Post