नेशनल सैंबो चैंपियनशिप में राजस्थान ने जीते 28 पदक

  उदयपुर/राजस्थान।। डिवीजन स्पोर्ट्स कंपलेक्स शंभाजी नगर (औरंगाबाद) महाराष्ट्र में 26 से 28 जनवरी तक आयोजित नेशनल सैंबो प्रतियोगिता में राजस्थान ने जीते 28 पदक। राजस्थान के महासचिव विक्रम परिहार ने बताया कि 22 राज्यों के 700 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया राजस्थान टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 2 स्वर्ण पदक,5 रजत पदक 21 कांस्य पदक प्राप्त किए उदयपुर संबो असोसिएशन की महासचिव रुक्मणि लोहार ने बताया कि राजस्थान टीम में उदयपुर के खिलाड़ियों ने अपना जबरदस्त प्रदर्शन किया गोल्ड मेडल प्राप्त खिलाड़ी आगामी दिनों में होने वाले अंतरराष्ट्रीय और इंडोर एशियन गेम्स में भाग लेंगे। 
सब जूनियर 12-14 आयु वर्ग में
 सिद्धि ने गोल्ड मेडल, हिशिता जैन ने सिल्वर मेडल, ललिता, विराट सिंह, अली अजगर सलुंबरवाला ने ब्रॉन्ज मेडल 
कैडेट्स वर्ग 14-16 आयु वर्ग में
 मोहित देयाल ने गोल्ड मेडल,प्रवीण वैष्णव, पवन सुथार, दीपक कुमार शर्मा, आर्यन शर्मा ने ब्रॉन्ज मेडल
यूथ वर्ग 16-18 आयु वर्ग में
 भारती चौहान, सुरेन्द्र ने सिल्वर मेडल, अजय पाल सिंह, सचिन मीणा, संग्राम सिंह, वंदना ब्रॉन्ज ने मेडल,
जूनियर वर्ग +18-21 आयु वर्ग में
 धनवंती देवड़ा ने सिल्वर मेडल, आकाश मोरवल, नरेंद्र कुमार, पंकज कोहली, मोनिका ने ब्रॉन्ज मेडल सीनियर
18 आयु वर्ग में
 विक्रांत कुमार द्वारा ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा कर राजस्थान रनर अप रहा टीम कोच विनोद व गजेंद्र टीम मैनेजर प्रकाश पवार व तकनीकी अधिकारी मांगीलाल सालवी थे।
 टीम के राजस्थान पहुंचने पर एसोसिएशन के चेयरमैन महेश कुमावत व अध्यक्ष डॉ. रामस्वरूप पोटलिया तथा व्यवसायी प्रीतेश जैन मुस्तफा सलुंबरवाला ने खिलाड़ियों का स्वागत किया और बधाई दी।

Post a Comment

Previous Post Next Post