बीटीपी ने की बिरसा मुंडा चौराहे की स्थापना, शोषण के खिलाफ आवाज उठाने का किया आह्वान

  बिरसा मुंडा जयंती पर संवैधानिक लड़ाई को आगे बढ़ाने का किया आह्वान
Birsa Mundda Chouraha
 बांसवाड़ा/राजस्थान।। राजस्थान के बांसवाड़ा में जनजातीय वोटरों के लिए एक नई आस बन चुकी भारतीय ट्राइबल पार्टी, बीटीपी ने बिरसा मुंडा जयंती समारोह का आयोजन जिले के कुशलगढ़ विधानसभा क्षेत्र के छोटी सरवा मंडल के छोटी सरवा स्कूल मैदान में आयोजित किया। 
Birsa Mundda Chouraha
  समारोह में बीटीपी के कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शिरकत की। बिरसा मुंडा जन्म जयंती पर कस्बे में रैली निकाली गई तथा कस्बे के बीच में बिरसा मुंडा चौराहे की स्थापना भी की।
    
   इसके बाद बीटीपी कार्यकर्ता रैली के रूप में विद्यालय के मैदान में पहुंचे और जन्म जयंती सभा का आयोजन किया, जिसमें बीटीपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विजय भाई मईडा ने जन्म जयंती अवसर पर बिरसा मुंडा की जीवनी के पर प्रकाश डाला तथा उनके सिद्धांतों, विचारों ओर संवैधानिक लड़ाई को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।मईड़ा ने इस मौके पर जल, जंगल, जमीन, पांचवी अनुसूची, पेसा एक्ट और अन्याय, अत्याचार, शोषण के खिलाफ संगठित होकर आवाज उठाने की बात कही। 
  इस अवसर पर बीटीटीएस जिला अध्यक्ष नारायण निनामा, छोटी शर्मा मंडल अध्यक्ष जगदीश डिंडोर, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष महेश बारिया, सज्जनगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष मानसिंह डामोर, मंडल उपाध्यक्ष शानू भाई, कालू सिंह, कालू सिंह सारेल, नारायण सिंगाड, दिनेश भूरिया, बीटीपी युवा ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश, बीटीपी ब्लॉक उपाध्यक्ष रमेश, प्रमोद, राकेश, जय सिंह, प्रभु लाल, कांतिभाई आदि कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने संबोधित किया तथा संचालन नारायण सिंह ने किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post