मंदिर की चोरी के खुलासे पर राज्यपाल ने एएसआई को किया सम्मानित

मध्यप्रदेश के रतलाम जिले के ममुनिया महादेव मंदिर की चोरी के खुलासे पर कर्नाटक राज्यपाल गहलोत ने एएसआई सूरज कुमार को किया सम्मानित
asi
 चित्तौड़गढ़/रतलाम।। ताल नगर के पास सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्री मनुनिया महादेव मंदिर परिसर में गत 19 सितम्बर, 2022 को हुई 8 कि.न. चांदी के भगवान के श्रृंगार के आभूषणों की चोरी की घटना का खुलासा कर 25 अक्टूबर को घनश्याम पिता उदयलाल उम्र 27 साल एवं उसके भाई पूरण नायक निवासी अंबामाता मंदिर के पास सेमलिया रोड़ निम्बाहेड़ा की गिरफ्तारी तथा चोरी की गई संपत्ति को बरामद करने में निम्बाहेड़ा कोतवाली थाना पुलिस के सहायक उपनिरीक्षक "सूरज कुमार" की सराहनीय भूमिका निभाने पर कर्नाटक राज्यपाल थावरचंद गहलोत द्वारा पत्राचार द्वारा प्रशस्त्रि पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया है, साथ ही आगामी राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में पूरी टीम को सम्मानित किया जाएगा।
governor
governor
ज्ञातव्य है की राज्यपाल थावरचंद गहलोत पूर्व में आलोट विधानसभा क्षेत्र से विधायक रह चुके हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post