राजकुमारी लतीफा, जिन्हे उनके पिता ने ही कैद कर के रखा?

Queen Latifa
सोने के पिंजरे में कैद एक राजकुमारी
  प्रिंसेज़ लतीफा दुबई के शासक शेख़ मुहम्मद बिन राशिद अल मकतूम की 25 संतानों में से एक हैं। एक वीडियो इन्होंने बना कर सोशल मीडिया पर अपलोड किया है जिसे देखकर इनका नाम चर्चा में है। इस वीडियो में उन्होंने कहा कि दो सालों से उन्होंने सूरज की रोशनी नहीं देखी है।
  राजकुमारी लतीफा 40 कमरों के विला में रहती हैं, इस महल में उनके लिए 100 नौकर लगे हैं, पहनने के लिए सोने के जूते, हीरे जड़ित घड़ी और बेशकीमती लिबास है। 35 वर्षीय राजकुमारी ताजी हवा और रोशनी को मोहताज हैं और अंधेरे बाथरूम में बैठी रहती हैं।
   कैद की वजह- लतीफा बिन मोहम्मद अल मखतूम की मुलाकात एक दिन टीना जोहिसेन से होती है। लतीफा ने अपनी दास्तां बयां करते हुए कहा कि वह साधारण जीवन जीना चाहती है और यहां से अमेरिका भागने में मदद करो। राजकुमारी का सोचना था कि वह अमेरिका में राजनीतिक शरण लेकर आजादी से रहेगी।
Queen Latifa
  लतीफा अपनी दोस्त टीना और फ्रांसीसी जासूस की मदद से दुबई से भाग कर ओमान के तट तक पहुंचती हैं, 4 मार्च 2018 को लतीफा अरब सागर के रास्ते होकर 8 दिनों में गोवा तक पहुंच जाती हैं, तभी यूएई के हथियार बंद गार्ड उनके याच को घेर लेते हैं, चूंकि लतीफा अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग पर थीं इसलिए उनको भारत के सुरक्षा बलों को सौंप दिया गया। बस इस तरह लतीफा को फिर से ले जाकर दुबई के विला में कैद कर दिया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post