बंद हो चुके 19 लाख की कीमत के पुराने नोटो के साथ तस्कर गिरफ्तार

 महुडा गराडू चेक पोस्ट से पुलिस ने किया गिरफ्तार
  बांसवाड़ा/राजस्थान।। भारत सरकार ने नवम्बर 2016 में 500 और 1000 के नोटो पर कालेधन की रोकथाम के लिए नोटबंदी के तहत प्रतिबंध लगा दिया था, लेकिन आज भी उन पुराने नोटों की सप्लाई बदस्तूर हो रही है। जी हां राजस्थान से दो तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि यह दोनो तस्कर राजस्थान से गुजरात में नोटबंदी के बाद से अप्रचलन में आ चुके पुराने नोटो को ले जाकर सप्लाई करते है, जिसमे इन अप्रचलित नोटो से उनकी कमाई 30 प्रतिशत तक होती है। हालाँकि यहाँ असली जांच का विषय यह है कि इन पुराने अप्रचलित नोटों को कहा से बदला जाता था? इसमें कौन-कौन भागीदार था और यह पूरा खेल किसके शह पर अभी तक खेला जा रहा था? 
 
  जानकारी अनुसार 19 लाख रुपए की राशि के साथ इन आरोपियों को दबोचा गया है। गुजरात और झालोद की पुलिस ने बांसवाड़ा के सज्जनगढ़ के सरकारी शिक्षक मानसिंह डामोर के साथ गणपत निनामा को 19 लाख रुपए की पुरानी नोटो के साथ धर दबोचा है। पुलिस ने घेराबंदी कर गराड़ू चेक पोस्ट पर कार्रवाई की जिसमे आरोपी बाइक से अप्रचलित नोटों की तस्करी करना सामने आया है। वही पुलिस को अंदेशा होने के बाद बाइक सवार को रोका और तलाशी ली तो उनके पास से अप्रचलित पुराने नोट मिले सुचना मिलने तक पुलिस की कार्यवाही फ़िलहाल जारी है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post