कांग्रेस पार्टी की विफलताओं को भाजपा करेगी बेनकाब

  बांसवाड़ा/राजस्थान।। राजस्थान में इन दिनों कांग्रेस पार्टी की विफलताओं को लेकर पुरे राज्य में भाजपा, गांव-गांव जाकर लोगों को कांग्रेस की कथनी और करनी को समझा रही है। राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ विधानसभा में भी राजस्थान की कांग्रेस सरकार की विफलताओं को लेकर भाजपा आगामी प्रस्तावित जन आक्रोश रैली की तैयारियों व कार्ययोजना को लेकर कुशलगढ़ विधानसभा के डूंगरा मण्डल के हनुमान मंदिर, कसारवाडी में एक बैठक आयोजित की गई। 
 
   इस बैठक में जन आक्रोश रैली के युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपसिंह वसुनिया द्वारा सम्बोधित किया गया। बैठक में सम्मिलित होने वाले अन्य कार्यकर्ताओं में भाजपा मंडल अध्यक्ष सूर्या भाई नायक, महामन्त्री दिनेश अड़, हिम्मत मेरावत, युवा मोर्चा जिला मिडिया प्रभारी अरविन्द कलाल, बाबूलाल खज्जा, जनजाति मोर्चा मण्डल अध्यक्ष बहादुर देवदा, लालसिंह, डूंगरा सरपंच ओबीसी जिला मंत्री रोहित कोठारी,  युवा मोर्चा महामंत्री अक्षय कोठारी, बंटी पंचाल, नाथू सिंह, नीलेश मुनिया, ओबीसी मोर्चा मण्डल अध्यक्ष उदयसिंह दातला, युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष दिलीप सिंघाड़ा, हुकला भाई, सरपंच वागोल गलियां भाई मुनिया खुटा सरपंच,  पुर्व सरपंच काळजी भाई एवँ प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post