कांग्रेस नेत्री आरती मीना बनी भारत जोड़ो यात्रा की ध्वजवाहक

ध्वजवाहक बनना मेरे लिए गौरव की बात: आरती मीना टोडाभीम
  टोडाभीम/करौली।। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेंटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गाँधी के नेतृत्व मे कन्याकुमारी से कश्मीर के लिए शुरू हुई 3500 किलोमीटर की भारत जोडो यात्रा हजारो यात्रीयो के साथ रविवार शाम को राजस्थान के झालावाड जिले के झालारपाटन मे प्रवेश की जहा पर भारत जोडो यात्रा का स्वागत करने के लिए पुरे राजस्थान से सैकड़ो कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता झालावाड पहुचे। टोडाभीम कांग्रेस नेत्री आरती मीना भी अपने कार्यकर्ताओ के साथ भारत जोड़ो यात्रा का स्वागत करने और प्रदेश यात्री के रूप मे यात्रा मे शामिल होने झालावाड पहुची।
 
  सोमवार प्रात: 6 बजे काली तलाई झालरापाटन से राजस्थान मे भारत जोडो यात्रा की शुरुआत हुई जिसमे टोडाभीम से कांग्रेस नेत्री, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल महासचिव एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य आरती मीना ने ध्वजवाहक के रूप मे यात्रा की अगुवाई की।
Bharat Jodo Yatra Aarti Meena
  प्रदेश यात्री के रूप मे भारत जोडो यात्रा मे पहुची टोडाभीम कांग्रेस नेत्री आरती मीना ने बताया की ध्वजवाहक के रूप मे राजस्थान मे भारत जोड़ो यात्रा की शुरूआत के साथ यात्रा की अगुवाई के लिए ध्वजवाहक बनना उनके लिए गौरव की बात है। उन्हौन बताया की राहुल गांधी के नेतृत्व मे राजस्थान पहुची भारत जोड़ो यात्रा 18 दिन राजस्थान में रहेगी जिसमे 15 दिन यात्रा चलेगी और 2 दिन का विश्राम रहेगा। पहले दिन यात्रा 34.2 किलोमीटर चलेंगी। राजस्थान में औसतन एक दिन का यात्रा का 35 किलोमीटर का सफर होगा। 
Bharat Jodo Yatra Aarti Meena
  भारत जोड़ो यात्रा रविवार रात मध्यप्रदेश से राजस्थान में प्रवेश की। जहा पर चंवली गांव में राहुल गांधी एक किसान के खेत में रात्रि विश्राम किया और सोमवार सुबह 6 बजे काली तलाई, झालरापाटन से 14 किलोमीटर की यात्रा शुरू हुई। यात्रा राजस्थान में 7 जिले झालावाड़,कोटा,बूंदी,टोंक,सवाई माधोपुर,दौसा और अलवर से गुजरेगी। जिसका जगह-जगह स्वागत किया जा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post