50 हजार रिश्वत लेते महिला टीआई ट्रैप

Mahila TI Traip in couropption
  
  पन्ना/मध्यप्रदेश।। मध्य प्रदेश में लगातार कार्रवाई होने के बाद भी रिश्वतखोर अधिकारी-कर्मचारी बाज नहीं आ रहे हैं। लोकायुक्त की एक बड़ी ट्रेप कार्रवाई के दौरान 50 हजार रिश्वत लेते महिला टीआई आरक्षक के माध्यम से ले रही थी घूस लेते ट्रैप हो गई। मध्यप्रदेश में लोकायुक्त ने नए साल के पहले दिन भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पन्ना जिले की एक थाना प्रभारी को लोकायुक्त ने 50 हजार रुपए रिश्वत लेते ट्रैप किया है। हालांकि टीआई लोकायुक्त के चंगुल से छूटकर फरार गई।
 पन्ना जिले की देवेंद्रनगर थाना प्रभारी ज्योति सिंह सिकरवार रिश्वत लेते हुए ट्रैप हुई हैं। दरअसल एफआईआर में नाम काटने के एवज में थाना प्रभारी सिकरवार ने फरियादी से 50 हज़ार की रिश्वत की मांग की थी। लेकिन फरियादी ने इसकी शिकायत सागर लोकायुक्त में कर दी, जिसके बाद टीम ने शिकायत की जांच करवाई और सही पाई जाने पर केमिकल लगे नोट देकर फरियादी को भेजा।
  जैसे ही अपने निवास पर थाना प्रभारी ज्योति सिंह सिकरवार हवलदार अमर सिंह के माध्यम से घूस ली, उसी दौरान लोकायुक्त ने दबिश देकर टीआई को दबोच लिया, लेकिन दोनों पुलिसकर्मी मौके से फरार हो गए।
Mahila TI Traip
लोकायुक्त टीम से झड़प की खबर
  इस कार्रवाई से बवाल मच गया, खबर है कि सागर लोकायुक्त टीम की पुलिस से झड़प हुई है। फिलहाल टीम आगे की कार्रवाई कर रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post