वैलेंटाइन डे का जताया विरोध, पुलवामा शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

वैलेंटाइन डे का विरोध करते हुए पुलवामा में शहीद हुए वीरों को श्रद्धांजलि
  उदयपुर/राजस्थान।। बजरंग सेना मेवाड़ द्वारा वैलेंटाइन डे का विरोध सूरजपोल चौराहे पर किया गया, जहां पर एकत्रित कार्यकर्ताओं ने वैलेंटाइन डे के विरोध स्वरूप नारे लगाते हुए वैलेंटाइन डे के कार्डो की होली जलाई गई। 
 बजरंग सेना मेवाड़ के प्रवक्ता गिरिराज सिंह सांखला ने बताया कि वेलेंटाइन डे के दिन ही जो भारत के वीर जवान पुलवामा हमले में वीरगति को प्राप्त हुए उनको श्रद्धांजलि अर्पित की गई।  
  कार्यक्रम में बजरंग सेना मेवाड़ के कमलेंद्र सिंह पंवार, करणवीर सिंह राठौड़, सुनील कालरा, बसंती देवी वैष्णव, एडवोकेट निर्मल पंडित, गणेश व्यास, सुरेश कुमार टहलरामानी, शंकर लाल पंवार, रणछोड़ लाल जोशी, अनु सिकलीगर, खुदीराम गंगवाल, सुरेश खुराना, छगन मिस्त्री, दिलीप वैष्णव, हरीश भाटिया, नारायण दास वैष्णव, रोशन लाल शर्मा, शिवा सालवी, गंगा देवी मीणा, खेम दास वैष्णव,हरीश भाटिया सहित प्रमुख लोग उपस्थित थे। 

Post a Comment

Previous Post Next Post