आप विधायक ने मारा छापा, थाना छोड़कर भागा पुलिस अधिकारी

  मुक्तरसाहिब/पंजाब।। पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ भगवत मान सरकार ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। इसी के चलते कुछ विधायक खुद सरकारी दफ्तरों में जाकर औचक निरिक्षण कर रहे है। लेकिन इसके बावजूद कुछ सरकारी अफसर लोगों से सरकारी काम के लिए रिश्वत की मांग कर रहे है। ऐसा ही एक मामला थाना करोली से सामने आया है। जहां आप विधायक थाने में रिश्वत लेने के मामले में एएसआई को काबू करने के लिए मौके पर जा पहुंचे।
  विधायक ने इस दौरान जब पुलिस कर्मी से बात करनी चाही तो वह थाना छोड़कर भागने लगा। जिसके बाद वह भी उसके पीछे भागे। इस दौरान उन्होंने जिले के एसएसपी से मामले को लेकर फोन पर बात की। जिसके बाद आप विधायक के साथ आए व्यक्तियों ने रिश्वत के पैसे बरामद कर लिए है। पीड़ित का कहना है कि झूठा केस डालकर उनसे पैसे की मांग की गई थी।
 दरअसल आप विधायक ने पीड़ित द्वारा पुलिस कर्मी को रिश्वत के पैसे देने से पहले उसकी फोटो के प्रिंट निकाल लिए थे। जिसके बाद एएसआई पैसे वहां पर गिराकर भाग गया। मौके से उन नोटों को भी बरामद कर लिया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post