थाने में मनाई पुलिस के जवानों ने होली, एक दूसरे को जमकर लगाया रंग

  उदयपुर/राजस्थान।। अक्सर अपनी ड्यूटी पर तैनात रहने वाले पुलिस के जवान अपने त्यौहार छुट्टियों के अभाव में घर ना जा सकने पर त्योहारों का आनंद वह अपने कार्यस्थलों पर ही लेने को मज़बूर होते है। उदयपुर जिले के कानोड़ थाने में भी बुधवार को सुबह पुलिस के जवानो ने थाने में जमकर होली खेलने की खबर है। 
 
  दरअसल, होली व धूल्लडी के दिन अमूमन पुलिस के जवानो की ड्यूटी लगी हुई होती है। इसी वजह से अपनी ड्यूटी के चलते पुलिस के जवान अगले दिन सभी थानों में एकत्रित होकर ढोल नगाड़े एवं होली के गानों को गाते एवं झूमते हुए वह एक दूसरे के साथ जमकर होली खेलने का आनंद लेते हैं। वही आज उदयपुर लाइन में भी आईजी व एसपी ने भी पुलिस लाइन में नाच गान के साथ जमकर होली खेली है एवं होली का खूब आनंद लिया।




(रिपोर्ट -अभिषेक धींग)

Post a Comment

Previous Post Next Post