कई समय से दबी पड़ी थी फाइलें, नगर पालिका चेयरमैन ने लाभार्थियों को बांटे पट्टे

  उदयपुर/राजस्थान।। राजस्थान के उदयपुर जिले के कानोड़ नगरपालिका परिसर में शनिवार को नगर पालिका अध्यक्षा गुड्डी बाई मीणा के उपस्थिति में नगरपालिका चेंबर में कई लोगो को पट्टे वितरित किये गए। जानकारी अनुसार नगर पालिका चेयरमैन द्वारा 30 लाभार्थियों को 69A के पट्टे वितरित किए गए है।
 
  बतादे कि 3 वर्षों बाद इन लाभार्थियों की फाइलों का नंबर आया है, लाभार्थियों द्वारा लम्बे समय से फाइलों की मंजूरी के इंतज़ार किया जा रहा था। वही वर्तमान नगर पालिका अध्यक्षा गुड्डी बाई मीणा ने एक्टिव रह कर 30 लाभार्थियों के 69A के पट्टे बनवाकर वितरित किए। 
  दरअसल लाभार्थियों का कहना है कि कैंप के बाद काफी लंबे समय के बाद नगर पालिका परिसर में उनकी फाइलों का नंबर आया है। कुछ लाभार्थियों ने बताया कि कितने अधिशासी अधिकारी हुए बदल गए जिससे लाभार्थी परेशान हुए ओर उनको पट्टे नहीं मिले।
 वही चेयरमैन मीणा ने काफी पुरानी फाइलों को निकलवाकर पट्टे बनाने की स्वीकृति दी। साथ ही पट्टों पर साइन करके लाभार्थियों को पट्टे वितरित किए। इस बीच नगर पालिका के अधिकारी केसरीमल गर्ग एवं पार्षद लोकेश पुरोहित भी लाभार्थियों के बीच उपस्थित रहें।

Post a Comment

Previous Post Next Post