सपा नेता पर महिला ने घर में घुसकर छेड़खानी का मुकदमा दर्ज करवाया

महिला बोली सपा नेता ने फाड़े कपड़े, फिर की घटिया हरकत
  प्रतापगढ़/उत्तर प्रदेश।। यूपी के कुंडा से सपा उम्मीदवार सीमा यादव के पति गुलशन पर छेड़खानी और लूट का मुकदमा दर्ज किया गया है. महिला ने घर में घुसकर मारपीट, लूट और छेड़खानी करने का आरोप लगाते हुए सपा नेता के खिलाफा मुकदमा दर्ज करवाया है.
 गुलशन यादव के पड़ोस में रहने वाली महिला ने कपड़े फाड़ने का भी आरोप लगाया है. वही महिला की शिकायत पर कुंडा कोतवाली में दर्ज मुकदमा किया गया है. सपा नेता पर छेड़खानी, लूट, मारपीट समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है. गुलशन यादव समेत 5 अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है.
  बता दें कि गुलशन यादव की पत्नी सीमा यादव कुंडा नगरपंचायत अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ रही हैं. सीमा यादव समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार है. इसके पहले भी सीमा यादव नगर पंचायत अध्यक्ष रह चुकी हैं. मुकदमा दर्ज होने से पंचायत चुनाव का माहौल गर्म हो गया है. 

Post a Comment

Previous Post Next Post