गाय ने दिया शेर जैसे दिखने वाले बच्चे को जन्म, दूरदराज से देखने के लिए पहुंच रहे लोग

  रायसेन/मध्यप्रदेश।। मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में एक गाय ने शेर के जैसे दिखने वाले बच्चे को जन्म दिया है। ये बछड़ा देखने में शेर के बछड़े जैसा दिख रहा है। वही ग्रामीण इसे कुदरत का चमत्कार मान रहे हैं तो वहीं डॉक्टर इसे गर्भाशय को दोष बता रहे हैं।
  जानकारी के मुताबिक, रायसेन के बेगमगंज के गोरखा गांव में मंगलवार की सुबह किसान नत्थू लाल शिल्पकार की गाय ने शेर के बच्चे के जैसे एक बछड़े को जन्म दिया जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वहीं ग्रामीण इसे कुदरत का चमत्कार मान रहे हैं तो पशु चिकित्सक इसको गर्भाशय का दोष बता रहे हैं।
 
  बतादे कि गाय ने जिस बछड़े को जन्म दिया वह करीब आधा घंटे बाद ही मर गया लेकिन गाय स्वस्थ हैं। वहीं अब कुछ जानकार इसे रिसर्च का विषय बता रहे हैं। शेर के आकार वाले मृत बछड़े को देखने के लिए गोरखा गांव दूरदराज के लोग बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post