पति ने पत्नी के प्रेमी का काटा गला, फिर पी लिया खून

 चिक्काबल्लापुर/कर्नाटक।। कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर में एक शख्स ने पहले अपनी पत्नी के प्रेमी का गला काट दिया और उसके बाद उसका खून पी लिया. शख्स को शक था कि उसकी पत्नी का उसके दोस्त के साथ अफेयर चल रहा है, जिसके बाद अवैध संबंधों के संदेह में उसने अपने दोस्त का गला काट दिया. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
 आरोपी ने पूरी वारदात का अपने दोस्त से वीडियो बनाने के लिए भी कहा. इस पूरे मामले के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने बताया कि आरोपी का नाम विजय है. विजय को शक था कि उसके दोस्त मारेश का उसकी पत्नी के साथ अफेयर चल रहा है. इसके बाद विजय ने अपने दोस्त मारेश से मिलने को कहा. इसके बाद गुस्से में आकर विजय ने धारदार हथियार से मारेश का गला काट दिया. विजय के दूसरे दोस्त जॉन ने मोबाइल फोन में ये पूरी वीडियो बना लिया.
  वहीं, घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल, पीड़ित की हालत गंभीर बनी है. केंचरलाहल्ली पुलिस स्टेशन में विजय के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है, जबकि मारेश का इलाज चल रहा है.

Post a Comment

Previous Post Next Post