बांसवाड़ा/राजस्थान।। बांसवाड़ा जिले के पाटन पुलिस थाना क्षेत्र में एक युवक का शव कुएं में मिलने से हड़कंप मच गया है। यह युवक 27 अप्रैल को अपने घर से मजदूरी के लिए निकला था। मृतक युवक बिजोरी पंचायत के कणजिया गांव का निवासी था।
मृतक का शव उदयपुरिया और लखु घाटी टावर से केवल 500 मीटर दूर एक कुएं में पाया गया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है, जिसके बाद पाटन पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
परिजनों ने पाटन पुलिस को सूचित किया कि युवक की हत्या कर उसके शव को कुएं में फेंका गया है। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने शव को कुएं से निकाला और उसे पोस्टमार्टम के लिए कुशलगढ़ भेजा गया है।
यह घटना राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ उपखंड क्षेत्र के पाटन पुलिस थाना क्षेत्र के छोटी सरवा पुलिस चौकी के पास हुई। 27 अप्रैल को आदिवासी युवक नारसिंह, पुत्र पीरु भाभोर, गुजरात में मजदूरी के लिए घर से निकला था, लेकिन वह काम पर नहीं पहुंचा। मृतक के भाई ने बताया कि उसका भाई उस दिन मजदूरी करने नहीं गया था।