भारतीय सेना के सम्मान में कुशलगढ़ में तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन

  बांसवाड़ा/राजस्थान।। "आपरेशन सिंदूर" की सफलता के उपलक्ष्य में, कुशलगढ़ में भारतीय जनता पार्टी और विभिन्न समुदायों के नागरिकों ने एक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। यह यात्रा शहीद भगत सिंह बस स्टैंड पर बने मंच से पूर्व सैनिकों का सम्मान करते हुए शुरू हुई और पूरे नगर में उत्साह के साथ निकाली गई। बैंड की धुन पर राष्ट्रीय गीत और देशभक्ति के नारों ने सभी को देशभक्ति की भावना से भर दिया।
  
   तिरंगा यात्रा में पूर्व विधायक और पूर्व संसदीय सचिव भीमा भाई डामोर, कुशलगढ़ के प्रधान कानसिंह रावत, भाजपा नेता दीपसिंह वसुनिया, महिला मोर्चा की अध्यक्ष रेखा जोशी, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष ललिता सोनी, महिला मोर्चा की लिला पडीयार, कुशलगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष जितेंद्र अहारी, पूर्व पार्षद मीना चौहान, पूर्व पालिका अध्यक्ष राघवेश चरपोटा, केलाश जी बारोट, नगरपालिका नेता परृतिपक्ष रजनिकांत खाबीया, जेनेन्द सेठीया सहित नगर और ग्रामीण क्षेत्रों के लोग शामिल हुए। 
  बौहरा समाज और रोटरी क्लब ने तिरंगा यात्रा का जोरदार स्वागत किया। यह यात्रा शहीद भगत सिंह बस स्टैंड पर पहुंची, जहां राष्ट्रगान के बाद तिरंगा यात्रा का समापन किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post