चेतक सर्कल पर स्केटिंग पर देशभक्ति नृत्य, पहलवानों द्वारा हेरत अंगेज कारनामों का हुआ प्रदर्शन
उदयपुर/राजस्थान।। मेवाड़ क्षत्रिय महासभा, उदयपुर नगर निगम के सहयोग से, 485वीं जयंती के अवसर पर एक सात दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत चेतक सर्कल पर बजरंग सेना मेवाड़ के संयुक्त आयोजन से हुई, जिसमें चेतक अश्व का पूजन किया गया। इस कार्यक्रम के संयोजक कमलेंद्र सिंह पंवार, सुनील कालरा और पुखराज राजपुरोहित थे। इसके अलावा श्री राम स्पोर्ट्स क्लब के तत्वाधान में बच्चों द्वारा स्केटिंग और डर्ट बाइक पर देशभक्ति नृत्य प्रस्तुत किया गया, जिसका संयोजन मंजीत सिंह गहलोत ने किया। अजब सेवा संस्थान द्वारा मातृशक्ति के सहयोग से शौर्य तलवार रास का आयोजन भी किया गया, जिसका संयोजन अमित जैन और भरत साहू ने किया।
राणा प्रताप पूजा मार्शल आर्ट एकेडमी, देवाली द्वारा एडवोकेट फतेह सिंह राठौड़ और उस्ताद नरेंद्र सोनी के मार्गदर्शन में अखाड़े के पहलवानों ने हैरतअंगेज कारनामों का प्रदर्शन किया। उपस्थित जनसमुदाय ने उत्साह के साथ तालियां बजाकर जयकारे लगाए।
कार्यक्रम में मेवाड़ क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष चंद्रवीर सिंह करेलिया, संयोजक प्रेम सिंह शक्तावत, महेंद्र सिंह पाखंड, उपाध्यक्ष कुंदन सिंह मुरोली, दिलीप सिंह बांसी, रामसिंह खेड़ा और शक्ति सिंह कारोही ने उद्बोधन दिया। विशिष्ट अतिथियों में विधायक ताराचंद जैन, प्रमोद सामर, चंद्रगुप्त सिंह चौहान, प्रदीप कुमावत, यादवेंद्र सिंह रलावता, रविन्द्र पाल सिंह, एडवोकेट रामकृपा शर्मा और भामस के पदाधिकारी शामिल थे। इसके साथ ही, विशेष सहयोग देने वालों का भी सम्मान किया गया, जिनमें लक्ष्य कोचिंग के आनंद गर्ग, एडवोकेट निर्मल पंडित, राजेंद्र सिंह पीपाड़ा, सुनील कालरा, करणवीर सिंह राठौड़, पुखराज सिंह राजपुरोहित, एडवोकेट उदय सिंह देवड़ा, नाथु लाल सेन, भीष्म पुरुषवाणी सुरेश टहल रामानी, सुरेश चौहान, शिव सिंह सोलंकी, कमलेंद्र सिंह खंगारोत और गिरिराज सिंह सांखला प्रवक्ता, हेमेंद्र सालवी शामिल हैं।