लघु उद्योग भारती – उदयपुर महानगर की नई कार्यकारिणी की घोषणा

0
"उद्योग हित – राष्ट्र हित” की भावना से कार्य करेगी नई टीम
  उदयपुर/राजस्थान।। लघु उद्योग भारती – उदयपुर महानगर की नई कार्यकारिणी की घोषणा 14 मई 2025 को उदयपुर में एक गरिमामय आयोजन के दौरान की गई। इस अवसर पर प्रदेश स्तर के कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे और उन्होंने संगठन के आगामी दिशा-निर्देशों पर मार्गदर्शन प्रदान किया।
  कार्यक्रम में लघु उद्योग भारती के प्रांत महामंत्री प्रवीण गुप्ता ने उदयपुर महानगर सहित विभिन्न इकाइयों की नई कार्यकारिणियों की घोषणा की। आयोजन के दौरान पर्यवेक्षक हसमुख पंड्या, प्रदेश उपाध्यक्ष रीना राठौड़, प्रांत उपाध्यक्ष राकेश वर्डिया, प्रदेश कार्यकारी सदस्य महेंद्र माडावत और निवर्तमान अध्यक्ष मनोज जोशी मंचासीन रहे।
लघु उद्योग भारती – उदयपुर महानगर की नई कार्यकारिणी की घोषणा
  निवर्तमान अध्यक्ष मनोज जोशी ने अपने कार्यकाल की प्रमुख उपलब्धियों को साझा करते हुए बताया कि किस प्रकार मात्र 150 सदस्यों से बढ़कर संगठन की सदस्य संख्या 750 तक पहुँची, 11वें इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर 2025 का सफल आयोजन किया गया और 2 इकाइयों से बढ़ाकर 8 इकाइयों का गठन कर संगठन को मजबूत आधार प्रदान किया गया। उन्होंने कहा कि यह कार्यकाल संगठन के लिए उपलब्धियों से परिपूर्ण रहा है।
  प्रदेश मीडिया प्रमुख तरुण दवे ने बताया कि उदयपुर महानगर इकाई की कार्यकारिणी में अध्यक्ष पद पर राजेंद्र सुराणा को नियुक्त किया गया है। सचिव के रूप में शुभम् डांगी और कोषाध्यक्ष के रूप में अनिल कटारिया को जिम्मेदारी सौंपी गई है। उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मुकेश तलेसरा एवं कलित भंडारी को दी गई है।
 कलड़वास इकाई में अध्यक्ष बाबूसिंह राजपुरोहित बनाए गए हैं। सचिव पद की जिम्मेदारी मुकेश मुणोत को दी गई है, जबकि कोषाध्यक्ष के रूप में दिनेश शर्मा और देवेश का चयन किया गया है।
 मादड़ी इकाई की नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष के रूप में सुशिम सिंघवी, सचिव के रूप में अरविंद मेहता और कोषाध्यक्ष के रूप में आशीष मित्तल नियुक्त किए गए हैं।
 सुखेर इकाई में अध्यक्ष विजय गोधा होंगे। उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मुकेश सिन्हा और दीपक जैन को सौंपी गई है। सचिव के रूप में हिमांशु मेहता और कोषाध्यक्ष के रूप में नीरज शर्मा को नियुक्त किया गया है।
 गुड़ली इकाई की कार्यकारिणी में अध्यक्ष पद पर दीपक हरकावत, सचिव पद पर हर्ष जिंदल और कोषाध्यक्ष पद पर कुलवंत सिंह को नियुक्त किया गया है।
 गिर्वा इकाई में अध्यक्ष के रूप में ओम दवे, सचिव के रूप में प्रखिल समर और कोषाध्यक्ष के रूप में गौरव मारू की नियुक्ति की गई है।
 महिला इकाई की अध्यक्ष श्रीमती सीमा पारीक होंगी, जबकि सचिव का दायित्व रेखा रानी जैन निभाएँगी। कोषाध्यक्ष पद के लिए नाम प्रतीक्षित है।
 अहिल्या बाई होलकर महिला इकाई में अध्यक्ष पद पर ऋषिका पानेरी, सचिव पद पर आरुषि गोयल और कोषाध्यक्ष पद पर मोनिका कोठारी की नियुक्ति की गई है।
 इस अवसर पर प्रदेश मीडिया प्रमुख तरुण दवे ने कहा कि संगठन की नई कार्यकारिणी लघु उद्योगों के हित में कार्य करते हुए सदस्यता विस्तार, महिला सहभागिता और डिजिटल सशक्तिकरण जैसे क्षेत्रों में भी सक्रिय भूमिका निभाएगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह टीम “उद्योग हित – राष्ट्र हित” के संकल्प के साथ संगठन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएगी।
Tags

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top